Horoscope / Birth Chart Reading

Horoscope / Birth Chart Reading

Our Horoscope or Birth Chart Reading service provides a detailed analysis of your Janam Kundli based on your date, time, and place of birth. By studying the positions and movements of planets at the time of your birth, Astro Ratnesh offers valuable insights into your personality, life path, strengths, and challenges.

This consultation helps you understand important aspects of life such as career, relationships, finances, health, and future opportunities, along with effective remedies to reduce negative planetary influences and enhance positive outcomes.

वैदिक ज्योतिष (ज्योतिष शास्त्र) :

वैदिक ज्योतिष (ज्योतिष शास्त्र) प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो जन्म के समय ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों की स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति विशेष की जीवन और भविष्य के बारे में विश्लेषण करता है। व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों, नक्षत्रो एवं राशियों की जो स्थिति होती है, उसी के आधार पर,  उस समय ब्रह्मांड में जो खाका तैयार होता है। उसे ही जन्म कुड़ली कहते हैं। इस जन्म कुंडली के आधार पर ज्योतिषी, उस जातक के जीवन में होने वाली घटानाओ के संबंध में बताता है। यह मुख्य रूप से सिद्धांत, गणना और फलित पर आधारित है, जिसका उपयोग जन्म कुंडली के, दोषों के उपाय और जीवन के शुभ या अशुभ समय को जानने के लिए किया जाता है। 

9 ग्रहोंसूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु

27 नक्षत्र :
अश्वनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्रा पुनर्वशु, पुष्य, आश्लेषा, 
माघ, पूर्वाफाल्गुनु, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

12 राशिया:  मेष, बृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन

12 भाव (घर):  प्रथम भाव, द्वितीय भाव, तृतीय भाव, चतुर्थ भाव, पंचम भाव, षष्ठम भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव, नवम भाव, दशम भाव, एकादश भाव, द्वादश भाव।

जन्म कुंडली का खाका जो ब्रह्मांड में तैयार होता है, वह एक ही समय पर, अलग अलग स्थानों के अनुसार, अलग अलग खाका तैयार होता है।*

मानलीजिये कि किसी बच्चे का जन्म 15-04-2026 को दोपहर 12 बजे दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता, तीनो स्थानो पर हुआ है। तीनो बच्चों की कुंडली अलग अलग होगी। दिल्ली में जन्में बच्चे का लग्न कर्क राशि होगी, मुंबई में जन्में बच्चे का लग्न मिथुन राशि होगी और कलकत्ता में जन्में बच्चे का लग्न कर्क राशि होगी लेकिन डिग्री अलग-अलग होगी। तीनो कुण्डली अलग अलग होने के कारण विश्लेषण भी अलग अलग होंगे।

ऐसा क्यों होता है. इसे समझने का प्रयास करते हैं। 24 घंटे में 12 लग्न होते हैं। ये 12 राशियां ही हैं। (मेष, बृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन) । लेकिन ये 12 लग्न राशियां, 12 चंद्र राशियां से अलग (भिन्न) होती है। 

कुण्डली के प्रथम भाव में जो राशि उदय होती है वही लग्न राशि कहलाती है। लेकिन चंद्र राशि, कुंडली के बारह भाव (घर) के किसी भी भाव (घर)) में हो सकता है।

सूर्योदय (5:55 पूर्वाह्न – 15-04-2026) के समय में जो लग्न उदय होता है वही से प्रारंभ होता है और दूसरे सूर्योदय (5:54 पूर्वाह्न-16-04-2026) तक करीब करीब 12 लग्न पूर्ण होते हैं। ये क्रम रोजाना चलते रहते हैं।  एक लग्न को करीब करीब (औसतन) 2 घंटे का समय लगता है, लेकिन एक लग्न का समय 2 घंटे के कम भी होता है और 2 घंटे से ज्यादा भी होता है। इसको बारिकी से (Details मे) आगे चर्चा करेंगे।

* अब हम ये समझने का प्रयास करते हैं, कि स्थानीय औसत समय सुधार (LMT-Local Mean Time Correction) की गणना कैसे की जाती है:

 भारत का IST (भारतीय मानक समय) को देशांतर (Longitude) 82.5 डिग्री पर माना गया है।

दिल्ली का देशांतर (Longitude): लगभग 77.2°E है।

मुंबई का देशांतर: लगभग 72.82° E से 72.88° E है।

कलकत्ता का देशांतर: लगभग 88.36° पूर्व है।

82.5° पूर्वी देशांतर (82.5° East Longitude)) भारत का मानक मध्याह्न रेखा (Standard Meridian Line of India) है, जो भारतीय मानक समय (IST) को निर्धारित करता है, जो UTC+5:30 है। उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर के पास से गुजर रहा है।इसको स्थानीय औसत समय सुधार (LMT-Local Mean Time Correction) के द्वारा स्थानीय समय कि गणना की जाति है, और उस स्थान के समय के अनुसार कुंडली का लग्न बदलते रहते हैं. दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता का स्थानीय औसत समय सुधार (LMT-Local Mean Time Correction) करते हैं। ये एक साधारण गणना है, लेकिन गहराई से गणना के तरीके अलग है। परंतु इससे भी करीब-करीब गणना ठीक होती है।   IST के लिए जो देशांतर (Longitude) 82.5 डिग्री है उसको आधार (Base) माने। उस 82.5 डिग्री से उस स्थान (जन्म स्थान) की देशांतर (Longitude) को घटाएं और जो अंतर (Difference) आए उसे 4 मिनट से गुना करें, और जो गुना करने पर आए उसे उस समय (जन्म समय) से घटाएं या जोड़ें। यदि जन्म स्थान मिज़ापुर (उत्तर प्रदेश) से पश्चिम में है तो घटाये और यदि पूर्व में है तो जोड़ें। यदि पूर्व और पश्चिम को समझने में कठिनाई होगी तो, इसके लिए भी आगे चर्चा करेंगे।

दिल्ली का देशांतर (Longitude) : लगभग 77.2°E है।

मुंबई का देशांतर: लगभग 72.82° E से 72.88° E है।

कलकत्ता का देशांतर: लगभग 88.36° पूर्व है।

1 डिग्री = 4 मिनट

इसकी गणना करते हैं:

दिल्ली के लिए:

82.5 डिग्री – 77.2 डिग्री = 5.3 डिग्री

पहला तारिका:

5.3×4=21.2 मिनट

21 मिनट (0.2×60=12 सेकंड)

00:21:12

दुसरा तारिका:

5.3 (0.3 डिग्री को मिनट्स में बदलेंगे)

5 + (0.3*60=18 मिनट)

5×4 = 20 मिनट

18*4=72/60=1 मिनट 12 सेकंड

= 20+1=21 मिनट = 21 मिनट12 सेकंड (00:12:12)

जन्म स्थान दिल्ली है, जो की मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) से पश्चिम में है, इसलिए घटाएंगे।

जन्म समय 12:00:00 – 00:21:12 = 11:38:48 ये दिल्ली का स्थानीय समय होगा। इस समय जिस राशि का लग्न उदय होगी, वही राशि इस बच्चे का लग्न राशि होगी। 

मुंबई के लिए:

82.5 डिग्री – 72.82 डिग्री = 9.68 डिग्री

पहला तारिका:

9.68×4=38.72 मिनट

38 मिनट (0.72×60=43 सेकंड)

00:38:43

जन्म स्थान मुंबई है, जो की मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) से पश्चिम में है, इसलिए घटाएंगे।

जन्म समय 12:00:00 – 00:38:43 = 11:21:17 ये मुंबई का स्थानीय समय होगा। इस समय जिस राशि का लग्न उदय होगी, वही राशि इस बच्चे का लग्न राशि होगी। 

कलकत्ता के लिए:

82.5 डिग्री – 88.36 डिग्री = – 5.86 डिग्री

पहला तारिका:

5.86×4=23.44 मिनट

23 मिनट (0.44×60=26 सेकंड)

00:23:26

जन्म स्थान कलकत्ता है, जो की मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) से पूर्व में है, इसलिए जोडेंगे।जन्म समय 12:00:00 + 00:23:26 = 12:23:26 ये कलकत्ता का स्थानीय समय होगा। इस समय जिस राशि का लग्न उदय होगी, वही राशि इस बच्चे का लग्न राशि होगी।